विरार पश्चिम के यशवंत नगर स्थित शुभ सागर होटल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कार्रवाई की। नागरिकों की शिकायत के बाद अधिकारियों ने होटल में उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की और चाइनीज मसाला, पनीर व अन्य खाद्य सामग्री के नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किए। FDA अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई की जानकारी अधिकारी उमेश कावळे ने दी।








